दिसंबर २०१७, SMR Trust द्वारा पिछले कुछ महिनों से सामाजिक सद्भाव और नारी सशक्तिकरण का अभियान चलाया जा रहा है जिसके सन्दर्भ में मुंबई, वडोदरा , अहमदाबाद और लखनऊ में ट्रस्ट ने पारिवारिक समारोहों का आयोजन किया. प्रसन्नता की बात यह है की इन सम्मेलनों. में परिवारों ने बढ़चढ़ कर जोश के साह हिस्सा लिया और पूरे समाज में एक पॉजिटिव ऊर्जा का संचार किया. विभिन्न शहरों में किये गए इन सम्मेलनों की श्रृंखला की एक कड़ी गोरखपुर में २५ दिसंबर २०१७ को आयोजित विशाल पारिवारिक मिलन समारोह-२०१७ का आयोजन होने जा रहा है. इस समारोह की मुख्य विशेषता इसका नारी शक्ति द्वारा आयोजित, संचालित और सम्पादित होना होगा। यह दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है जब किसी कम्युनिटी की महिलाओं ने दहेज, घरेलु हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या और स्त्री से सम्बंधित तमाम ऐसी सामाजिक बुराईयों के खिलाफ एकजुट होकर एलाने-जंग किया हो. यह बाकी समुदायों के लिए रोल मॉडल बनेगा।